छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम : दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड, जानिए अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

images 1 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से कई राज्यों में अचानक तापमान गिरा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दोपहर में गर्मी तो वहीं रात में हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।

पिछले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान तक की वृद्धि हुई तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश में आज से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने क्या कहा जानिए
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र से लेकर ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बना हुआ है। आज आकाश साफ है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार का तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में व सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर लालपुर में तापमान 34.4, माना एयरपोर्ट 33.7, बिलासपुर 34.2, पेंड्रोरोड 30.3, अम्बिकापुर 30.8, जगदलपुर 34.2, दुर्ग 35.6, राजनांदगांव में 34.0 रहा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: