छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

paddy

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख को लेकर चल रही अटकलों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 जनवरी अंतिम तिथि होगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से कटे हुए टोकनों के आधार पर ही धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और किसानों ने बढ़-चढ़कर धान बेचा है। सरकार ने पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की है, और जल्द ही प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

कांग्रेस ने की अवधि बढ़ाने की मांग
वहीं, कांग्रेस ने सरकार से धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि सरकार अभी तक अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है और कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा, “हर सोसाइटी में कई किसानों का धान खरीदा नहीं गया है, इसलिए सरकार को एक-एक दाना खरीदकर धान खरीदी की अवधि बढ़ानी चाहिए।”

रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी
गौरतलब है कि प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी जारी है। इस साल राज्य ने पिछले साल के 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 24 जनवरी तक 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी थी। किसानों को धान खरीदी के बदले अब तक 29,599 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: