छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बोर्ड परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा निकाय और पंचायत चुनावों का असर ! माशिमं ने दी छात्रों को राहतभरी खबर, जानिए माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने क्या कहा ?

image 2025 01 22T165959.932

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ऐलान हो चुका है. 22 जनवरी से शुरू हो कर 24 फ़रवरी तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त होगी. लेकिन मार्च के शुरुआत में ही बोर्ड की परीक्षाएं हैं, जिसको लेकर छात्र सहित पालकों में संशय की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी.

सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से आयोजित होगी. परीक्षा के लिए आवश्यक उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र 24 और 25 फरवरी को जिलों को आवंटित कर दिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं. इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2,41,000 और 10वीं में 3,30,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा संचालन के लिए लगभग 50,000 शिक्षक और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. सचिव ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है.

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे और 15 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे, इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे. इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा और चुनावी के बीच टकराव न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. परीक्षाएं तय समय पर सुचारू रूप से संपन्न कराई जाएंगी.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: