छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चुनावी आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन का एक्शन, राजनीतिक बैनर-पोस्टर्स हटाए जा रहे

IMG 20250120 WA0134

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके तहत राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में शासन सक्रिय हो गया है। अब राजनीतिक प्रचार के लिए लगाए गए बैनर-पोस्टर्स, चौक-चौराहों, शासकीय खंभों, पेड़ों और सड़क किनारे लगाए गए विज्ञापन हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की उड़नदस्ता टीमें अब प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर्स हटाने के काम में जुट गई हैं, ताकि चुनावी माहौल में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और नियमों का उल्लंघन न किया जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: