कवर्धा। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप (सीजी 04 पद 6336) और ट्रक (एमपी 20 एचबी 7181) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे राहगीरों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पिकअप और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।