रायगढ़। राज्य जीएसटी बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी के खिलाफ मिली शिकायत को लेकर वित्त मंत्री के आदेश पर निलंबित किया गया है। पिछले दिनों बिलासपुर के एक कोचिंग संचालक ने उक्त अधिकारी के खिलाफ गंभीर शिकायत की थी। लिखित रूप से किए गए शिकायत में बताया गया था कि राज्य जीएसटी बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी द्वारा जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुए उसके साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है।
साथ ही कार्रवाई का भय दिखाकर रिश्वत मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उक्त शिकायत पर वित्त वाणिज्य, कर व जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने संयुक्त आयुक्त को निलंबित कर दिया है। साथ ही वित्त मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व वृद्वि के लिए अधिकारी कार्य करें लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताडि़त करने व परेशान करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
























