रायगढ़। कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों में प्रभारों का बंटवारा किया है। हाल ही में दो नए तहसीलदार रायगढ़ जिले में आए हैैं। उनको भी जिम्मेदारी दी गई है। छाल और कापू तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे एनके सिन्हा को छाल से मुक्त करते हुए कापू तहसील का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह अनुराधा पटेल को तहसीलदार छाल बनाया गया है। वे रायगढ़ में पहले भी सेवाएं दे चुकी हैं। वे तमनार में नायब तहसीलदार रही हैं। इसके अलावा हितेश साहू को रायगढ़ का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। वे भी घरघोड़ा और खरसिया में पदस्थ रह चुके हैं।

Latest News
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल : 4 ASI समेत 27 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव
13 सितम्बर 2026
तमनार-लैलूंगा मार्ग को मिली 74 करोड़ की सौगात
13 सितम्बर 2026
षड्यंत्र को मात, सत्य की जीत : प्रदीप साहू की बीआरसी पद पर ऐतिहासिक वापसी
13 सितम्बर 2026


















