छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रसोई में मिला 5 फीट लंबा किंग कोबरा, घर में मचा हड़कंप

king kobra

कोरबा। कोरबा के पथरीपारा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा पाया गया। घटना आज सुबह की है, जब घर की महिला चाय बनाने पहुंची तो गैस चूल्हे पर बैठे कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए। तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

चूल्हे में फंसा था कोबरा, टीम ने किया रेस्क्यू
स्नेक रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। सांप गैस चूल्हे के लोहे में बुरी तरह फंसा हुआ था और हमला करने की स्थिति में था। टीम ने पूरी सावधानी से कोबरा को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट गया।

ठंड से बचने घरों में घुसते हैं सांप
सर्पमित्रों के अनुसार, सर्दी के मौसम में सांप अक्सर गर्म स्थानों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। गैस चूल्हे जैसी गर्म जगह उनके लिए आरामदायक होती है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं पर तुरंत विशेषज्ञों की मदद लेने की सलाह दी है।

वीडियो में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला नजारा
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोबरा गैस चूल्हे पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसे देखकर घर के सदस्य सहम गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सावधानी बरतने के बावजूद टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: