छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाईक की डिक्की से दिनदहाड़े 40 हजार रूपए पार

Lailungathana

रायगढ़। बैंक से रूपए आहरण कर घर जाने के दौरान रूक कर गुपचुप खाना कृषक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसकी बाईक की डिक्की में रखे 40 हजार रूपए को दिन दहाड़े मोटरसायकिल से आये दो व्यक्तियों ने पार कर दिया। ग्रामीण की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त उठाईगिरी की वारदात लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थानांतर्गत ग्राम टोहिलाकुण्डा निवासी पुरन साय पैकरा पिता स्व. रतन साय पैकरा (उम्र 63 वर्ष) खेती किसानी का काम करता है। पुरन साय पैकरा मंगलवार की दोपहर को तकरीबन 12 बजे लैलूंगा स्थित अपेक्स बैंक से 40 हजार रूपए का आहरण कर उसे थैले में डालते हुए अपनी मोटरसायकिल की डिक्की में रखते हुए वापस घर जाने के लिए निकला था।

इस दौरान रास्ते में वह गुपचुप खाने के लिए रूका और गाड़ी को सडक़ किनारे खड़े कर थोड़ी दूर पर ठेले में गुपचुप खा रहा था इसी दौरान बाईक से दो लोग आये और उसकी मोटरसायकिल की डिक्की में रखे पैसों के थैले को निकालकर फरार हो गये। इस पर ग्रामीण ने थाने में पैसे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पुरन साय पैकरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share:
error: Content is protected !!