छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन : 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ और पिकअप वाहन जब्त, ₹6.85 लाख की संपत्ति सीज

Suspected junk and pickup vehicles seized

रायगढ़, 26 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश देकर अवैध कबाड़ से लोड एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

दिनांक 22 जून 2026 की शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूंजीपथरा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ की खरीदी-बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना साइबर और थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम ने ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG13UJ2186 में कबाड़ खरीदते हुए एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत सारथी, पिता सुंदरलाल सारथी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम हाटी, थाना छाल, जिला रायगढ़ बताया।

वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान वाहन में लगभग 2.85 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,500 संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में उक्त कबाड़ तथा लगभग ₹6 लाख मूल्य के पिकअप वाहन CG 13 AZ सहित कुल ₹6,85,500 मूल्य की संपत्ति विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में ली। 

मामले को लेकर थाना पूंजीपथरा में आरोपी बलवंत सारथी पिता सुंदर लाल सारथी 40 वर्ष निवासी ग्राम हाटी थाना छाल के विरुद्ध धारा 35(क), 35(ड) BNSS एवं धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के क्रय-विक्रय तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह  का संदेश — “अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के अवैध व्यापार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: