छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लव ट्रायंगल में खौफनाक कत्ल: गर्लफ्रेंड ने बुलाया, एक्स बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग 16 साल के लड़के को मार डाला, खेत में मिला कंकाल

crime f9ae95

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों की रंजिश के कारण 16 साल के किशोर धनेन्द्र साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार लोगों ने मिलकर साजिश रची, जिसमें एक युवती भी शामिल थी। पहले उसे झांसे में फंसाकर सुनसान जगह बुलाया गया, फिर चाकू से गोदकर मार दिया गया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया, जो समय बीतने के साथ कंकाल में बदल गया। पुलिस ने जब कंकाल बरामद किया और जांच शुरू की, तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नाबालिक धनेन्द्र साहू 23 फरवरी को अपनी बहन के साथ बस से सफर कर रहा था। जब बस लखोली बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो उसने बहन को घर जाने के लिए कहकर खुद उतरने का फैसला किया। उसने कहा था कि उसे कुछ जरूरी काम है, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने पहले तो आसपास खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 24 फरवरी को धनेन्द्र की मां अनुसुइया साहू ने आरंग थाने में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं चला।

नर कंकाल मिलने से खुला हत्या का राज

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। इस बीच, 5 मार्च को कोसमखुंटा गांव के पास भैसासुर खार इलाके में एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कंकाल के पास मिले कपड़े और जूतों को कब्जे में लिया और धनेन्द्र के परिजनों से उनकी पहचान करवाई। परिजनों ने पुष्टि की कि ये सामान धनेन्द्र के ही थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी।

whatsapp image 2025 03 13 at 60053 pm 17419424944730754851643916662

मोबाइल कॉल डिटेल से खुला राज

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने धनेन्द्र के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले। इसी दौरान सागर सिन्हा नाम के एक युवक पर शक गहराया, क्योंकि वह लगातार अपने बयान बदल रहा था और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी साजिश का खुलासा किया।

लव ट्रायंगल बना हत्या की वजह

पूछताछ में सागर सिन्हा ने बताया कि धनेन्द्र साहू उसकी गर्लफ्रेंड टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव को पसंद करता था। टेमिन और सागर पहले से प्रेम संबंध में थे, लेकिन धनेन्द्र भी टेमिन से बातचीत करता था। यह बात सागर को बर्दाश्त नहीं थी। उसने कई बार धनेन्द्र को चेतावनी दी कि वह टेमिन से दूर रहे, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी, तो सागर ने उसे मारने की साजिश रच डाली।

हत्या की साजिश ऐसे रची गई

सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड टेमिन को धनेन्द्र से फोन पर बात करने के लिए कहा। टेमिन ने उसे बहाने से बुलाया और जब वह मिलने आया, तो सागर ने उसे बाइक पर बिठाया और सुनसान इलाके में ले गया। वहां पहले से सागर के दो दोस्त राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव मौजूद थे। चारों ने मिलकर धनेन्द्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को पास के झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

चारों आरोपी गिरफ्तार

इस हत्याकांड का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर सिन्हा के अलावा टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव, राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या हत्या की साजिश में और कोई शामिल था। साथ ही, इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: