छोड़कर सामग्री पर जाएँ

12 नवंबर से मंगल की नई चाल: केतु के नक्षत्र में 37 दिन, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

IMG 20261111 WA0002
  • मघा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश 19 दिसंबर तक रहेगा, करियर, कारोबार और पैसों के मोर्चे पर मिल सकती है राहत

केलो प्रवाह डेस्क। ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति कहे जाने वाले मंगल 12 नवंबर 2026 को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन वे केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 19 दिसंबर तक, यानी पूरे 37 दिन, यहीं रहेंगे। मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और जमीन-जायदाद का कारक माना जाता है।मघा नक्षत्र का नाता मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सत्ता से जोड़ा जाता है। ज्योतिष की मान्यता है कि जब कोई ग्रह दूसरे ग्रह के नक्षत्र में जाता है, तो उस पर मेजबान ग्रह का असर पड़ता है। इस हिसाब से इन दिनों मंगल पर केतु का रंग चढ़ा रहेगा। जानकारों के मुताबिक यह दौर पांच राशियों के लिए खास तौर पर शुभ साबित हो सकता है।

मेष: हिम्मत बढ़ेगी, पद भी
आपका आत्मविश्वास इन दिनों ऊंचा रहेगा। दफ्तर में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की संभावना बनती दिख रही है। जहां पैसा लंबे समय से अटका था, वहां से रकम लौट सकती है। निवेश के मौके भी सामने आ सकते हैं। घर में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन: सुख-सुविधा और जायदाद में जीत
घर-गृहस्थी में आराम के साधन बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद या उलझन हो तो उसमें आपका पलड़ा भारी रह सकता है। पारिवारिक मामलों में भी बात आपके पक्ष में जा सकती है। विरोधी इस दौरान कमजोर पड़ते नजर आएंगे।

तुला: पुराने रिश्तों से नया फायदा
कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी पुराने जानकार की मदद से काम बन सकता है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति मिल सकता है, जिससे नौकरी और करियर को सहारा मिलेगा। समाज में आपकी साख बढ़ेगी और किस्मत भी साथ देती दिखेगी।

धनु: भाग्य प्रबल, सौदे पर मुहर
इस अवधि में आपकी तकदीर मजबूत रहने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय किसी बड़ी डील पर दस्तखत करने का हो सकता है। आमदनी के नए स्रोतों के साथ पुराने जरियों से भी पैसा आने की उम्मीद है।

मीन: मेहनत का फल, तनाव से राहत
आपकी मेहनत का पूरा नतीजा इस दौरान मिल सकता है। काम का बोझ हल्का होगा और मन को सुकून मिलेगा। पैसों के मामले में सफलता के योग हैं। अपनों का साथ मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर भी आप भारी पड़ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। केलो प्रवाहइसकी सटीकता का कोई दावा नहीं किया जाता। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: