छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओपी की पहल से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीदी के लिए 10 करोड़ स्वीकृत

IMG 20240802 WA0019

रायगढ़। विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से विष्णु देव साय सरकार ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि के जरिए महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद और स्थापना के लिए उपयोग की जाएगी। ओपी चौधरी की इस पहल के बाद मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुख्य बजट के नवीन मद के अंतर्गत चिकित्सा शिक्षा और उपकरणों की खरीद के लिए बजट का प्रावधान भी कर दिया।

विदित हो कि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने उपकरण खरीद के लिए प्रस्ताव बनाकर दिया था जिस पर वित्त विभाग ने बिना देर किए स्वीकृति प्रदान कर दी। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशि स्वीकृत की गई है। इससे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होगी और वे आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित हो सकेंगे।

साथ ही मरीजों को बेहतर और स्तरीय उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। मेडिकल कॉलेज के सर्वसुविधायुक्त होने से दूर-दूराज और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बड़े शहरों की ओर देखना नही पड़ेगा। राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: