छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में स्वाईन फ्लू के 10 केस,आठ ठीक, दो करवा रहे इलाज

IMG 20260831 WA0005 1024x683 1

रायगढ़, 3 सितंबर (केलो प्रवाह)। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी किसी के गंभीर रूप से ग्रसित होने की जानकारी सामने नहीं आ रही है। बीते डेढ़ महीने में रायगढ़ के दस लोग एच 1 एन 1 वायरस से संक्रमित हुए थे लेकिन अब केवल दो ही एक्टिव हैं। इनका इलाज भी रायगढ़ से बाहर चल रहा है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आ रही थी, उससे लोगों में डर बैठ गया, लेकिन इसका असर उतना अधिक नजर नहीं आया। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में सबसे ज्यादा लोग एच 1 एन 1 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

रायगढ़ जिले में भी कई लोग वायरस से ग्रसित पाए गए थे। गंभीर स्थिति नहीं होने की वजह से सभी आसानी से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के करीब दस लोग एच 1 एन 1 वायरस से संक्रमित हुए थे। इनमें से आठ लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में दो मरीज एक्टिव हैं, जिनका इलाज रायपुर या बिलासपुर में चल रहा है। रायगढ़ में हाल के दिनों में कोई दूसरा मरीज सामने नहीं आया है। दोनों एक्टिव मरीजों को रायगढ़ में ही इन्फेक्शन की जानकारी मिली। परिजनों ने रायगढ़ में इलाज कराने के बजाय रायपुर और बिलासपुर के अस्पतालों को चुना है।

कोविड के कारण डर रहे लोग
रायगढ़ के जितने भी मामले सामने आए हैं, किसी ने भी यहां इलाज नहीं कराया। पता चलने के बाद परिजनों ने रायपुर और बिलासपुर के अस्पतालों पर भरोसा दिखाया। लोगों ने कोविड के समय का अनुभव बताते हुए रायपुर या बिलासपुर ले जाना ही ठीक समझा। हालांकि कोविड की तरह इस वायरस का संक्रमण नहीं देखा गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: