छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ रहा एनटीपीसी लारा

IMG 20261029 WA0005
  • 84 प्रतिशत वार्षिक पीएलएफ के साथ एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान
  • 4,800 मेगावाट तक उत्पादन क्षमता विस्तार की प्रस्तावित योजना, सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन पर भी जोर
  • प्रेस मीट में परिचालन प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास पहलों की दी गई जानकारी

रायगढ़। राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी लारा ने संयंत्र के परिचालन प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामुदायिक विकास पहलों को साझा करने के लिए स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक के परिचालन प्रदर्शन पर प्रस्तुति दी गई। एनटीपीसी लारा ने 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (PLF) तथा 86.28 प्रतिशत मासिक PLF के साथ एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, स्टेशन ने 5.91 प्रतिशत वार्षिक और 5.85 प्रतिशत मासिक सहायक विद्युत खपत (APC) के साथ दूसरा सबसे कम स्तर दर्ज किया। वहीं, 0.47 प्रतिशत का वार्षिक साइकिल मेकअप एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। ये उपलब्धियां संयंत्र की परिचालन दक्षता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाती हैं। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को 4,800 मेगावाट तक विस्तारित करने की प्रस्तावित योजना तथा सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों पर भी प्रकाश डाला।

प्रेस मीट के दौरान परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित विभिन्न सामुदायिक पहलों पर चर्चा की गई। इन प्रयासों के माध्यम से आसपास के समुदायों के जीवन स्तर में सुधार, सतत विकास को प्रोत्साहन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में एम. श्रीनाथ, महाप्रबंधक (O&M); राजन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (Projects); उदागिरी वी.वी.एस. श्रीनिवास राव (Maintenance); जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (HR); तथा सुधीर दहिया, अपर महाप्रबंधक (EMG) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस मीट ने एनटीपीसी लारा प्रबंधन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। यह पहल राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने, परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने तथा सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: