छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी 15 नवम्बर को आएंगीं धरमजयगढ़

image editor output image 1493791462 1794324516792 1
  • प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू पहुँचे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कल 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ पहुँचेंगीं। वे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगीं। भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी इरानी कार्यक्रम में शामिल होने धरमजयगढ़ आएंगीं। रोहरा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू शनिवार (14 नवम्बर) को ही धरमजयगढ़ पहुँच गए हैं एवं कार्यक्रम स्थल का लगातार जायजा ले रहे हैं।

IMG 20261114 WA00961
IMG 20261114 WA00951

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: