रायपुर, 15 नवंबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर लोक भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।