छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

images 4
  • ‘जन-संवाद’ के साथ 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी मुख्य अतिथि

रायपुर, 26 नवंबर 2026। बचपन को समय से पहले जिम्मेदारियों में बांध देने वाली बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 27 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। इसी दिन ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना करने के साथ 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का शुभारंभ भी होगा।

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायुपर में आयोजित होगा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी, जबकि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील कुमार सोनी, मोतीलाल साहू, इन्द्रकुमार साहू और अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

जनभागीदारी और बच्चों के भविष्य पर फोकस

बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के निर्णय लेने के अधिकार पर गहरा प्रभाव डालता है, जिससे विशेष रूप से बालिकाओं की पढ़ाई और आगे बढ़ने के अवसर बाधित होते हैं। ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ और 100 दिवसीय अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि हर बच्चे को पढ़ने, बढ़ने और अपना भविष्य चुनने का हक मिले। इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम को परिवार व समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाना और जन-जागरूकता व सामूहिक संकल्प के जरिए ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: