छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने किया रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

IMG 20261127 WA0096
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं – मंत्री अग्रवाल

रायपुर, 26 नवंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, उत्साह एवं सामूहिक खेल भावना से मैदान में रोमांच भर दिया। मंत्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता

और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं। खेल के मैदान में अर्जित अनुभव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल आपसी सहयोग, समन्वय, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। युवाओं को अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल मैदान का वातावरण रोमांचक बना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही आपसी सहयोग, अनुशासन, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। मंत्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: