छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नीलामी के बाद आबाद नहीं हुआ अटल व्यवसायिक परिसर

IMG eabd7c0b ea7a 4d5b bc5b b13a119d0263

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। पुसौर को नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया लेकिन यहां अभी भी ग्राम पंचायत जैसा हाल है। जल्दबाजी में बिना किसी प्लानिंग के बाजार के पास 13 दुकानें बना दीं। अटल व्यवसायिक परिसर नामकरण हो गया। उसकी नीलामी भी हो गई लेकिन अब तक यह आबाद नहीं हो सका है। यहां हालात ऐसे हैं कि अटल प्रतिमा के चारों ओर कचरा जमा है। बोरोडीपा चौक के पास भी लाखों की लागत से 14 दुकानें बनाई गई हैं जो खंडहर हो जाएंगी।पुसौर नगर पंचायत क्षेत्र में कितने भी विकास कार्य करवा लें, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों का रवैया नहीं बदलेगा।

नाम का नगर पंचायत लेकिन हकीकत में ग्राम पंचायत की तरह इसे चलाया जा रहा है। करोड़ों रुपए हर साल खर्च हो रहे हैं लेकिन हर वार्ड में गंदगी है। यहां तक कि अटल व्यवसायिक परिसर में भी चारों ओर गंदगी है। पुसौर के आखिरी छोर पर बाजार पड़ाव के पास पहले अटल व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया। यहां 13 दुकानें बनाई गई हैं। बाद में सरकार ने अटल परिसर निर्माण का आदेश दिया तो यहां अटलजी की प्रतिमा स्थापित की गई। इन 13 दुकानों का

आवंटन नीलामी के जरिए किया गया जिसमें सामान्य, अजा, अजजा, अपिव, महिला और शिक्षित बेरोजगार को दुकानें दी गई हैं। हास्यास्पद बात यह है कि दुकानें बनने के एक साल बाद भी यह आबाद नहीं हो सकी हैं। दुकानें शुरू होने के पहले ही खंडहर बन जाएंगी। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के चारों ओर कीचड़ और कचरा फैला हुआ है। नगर पंचायत के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद सफाई तक नहीं हो पा रही है।

इधर 14 दुकानें लंबे समय से बनकर तैयार

पुसौर नगर पंचायत क्षेत्र में प्लानिंग के साथ निर्माण करने के बजाय छोटे-छोटे काम मंजूर किए जा रहे हैं। बेतरतीब तरीके से कॉम्पलेक्स बना जा रहे हैं। बोरोडीपा चौक के पास भी 14 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसका आवंटन भी नहीं हो सका है। इधर दुकानें खंडहर हो रही हैं।

क्या कहते हैं ललित

बाजार के पास अटल परिसर में दुकानों का एग्रीमेंट नहीं हो सका है। इसके बाद दुकानें खुल जाएंगी। वहीं 14 दुकानों का आवंटन ऑनलाइन तरीके से होना है।

  • ललित साहू, सीएमओ

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: