छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नाले में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, शव की हालत देख मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस

image editor output image273360397 1794914202665

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात शख्स की सड़ी-गली लाश नाले में तैरते हुई मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। सरना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक सख्स की लाश को नाले में तैरते हुए देखा, जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़-गल गई है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: