छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IAS-IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, 1 जुलाई से मिलेगा नकद एरियर

2 10 23 43 Fresh posting orders for 18 IAS officers 1 H4040IGHT 354 W4040IDTH 700

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कार्यरत आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और अखिल भारतीय सेवा के अन्य अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में राज्य शासन ने 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते की यह नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। अधिकारियों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें जुलाई से लेकर अब तक (अक्टूबर तक) के एरियर की बकाया राशि का भुगतान नकद (कैश) में किया जाएगा।

केंद्र के फैसले के बाद राज्य में लागू हुआ नियम

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने हाल ही में 29 अक्टूबर 2026 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा किया था। इसी कड़ी में, ‘अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972’ के प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों पर भी यह संशोधित दर लागू कर दी गई है।

ज्यादा भुगतान होने पर होगी रिकवरी

जारी किए गए आदेश में प्रशासन की ओर से कुछ स्पष्ट शर्तें भी रखी गई हैं। इसके अनुसार, यदि किसी अधिकारी के खाते में निर्धारित दर से अधिक महंगाई भत्ते की राशि जमा हो जाती है, तो वह अतिरिक्त राशि संबंधित अधिकारी से वापस वसूल की जाएगी। इसके अलावा, एरियर का भुगतान अधिकारियों को उसी कार्यालय से किया जाएगा, जहां से संबंधित महीनों (जुलाई से अक्टूबर) में उनका वेतन निकाला गया था। शासन ने सभी संबंधित विभागों और कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिकारियों की वेतन पर्चियों (Salary Slips) में आवश्यक संशोधन कर बढ़े हुए डीए का भुगतान सुनिश्चित करें और पूर्व में दी गई राशि का उचित समायोजन करें।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: