छोड़कर सामग्री पर जाएँ

​शहर से दूर जंगल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस के छापे में 9 जुआरी अरेस्ट

image 2026 10 11T162439.249 768x432 1

जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा क्षेत्र अंतर्गत कटरा जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से पुलिस ने 47 हजार 500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जंगल में चल रहा था जुआ, घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस को कटरा जंगल के भीतर जुए की महफिल सजने की सूचना मिली थी। इसके बाद पंतोरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर जंगल में छापेमारी की और घेराबंदी कर मौके पर मौजूद 9 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश के पत्तों के अलावा नकदी, वाहन और संचार उपकरण जब्त किए गए।

अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले के लोग शामिल हैं। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बलौदाबाजार निवासी दीपक राय, बिलासपुर के सीपत निवासी रूपचंद्र रात्रे, पामगढ़ क्षेत्र के रसौटा निवासी संजू कुमार सूर्यवंशी, सुरेंद्र लहरे व साहिल लहरे के रूप में हुई है।

इसके अलावा झूलन पकरिया निवासी रमेश कुमार, कोटमीसोनार निवासी सुनील सिंह ठाकुर, अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर और बिलासपुर जिले के उसलापुर निवासी मयंक शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए वाहनों और नकदी को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: