छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गंधरी पुल अंडरब्रिज निर्माण की कवायद अब तेज हुई

IMG 90e8da6b 87b6 46fc a805 4a3e6ebc936a 1

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। स्थानीय बाजीराव पारा स्थित गंधरी पुल से व्यवस्थित आवागमन के लिए अंडरब्रिज निर्माण की प्रशासन संभावना तलाश रही है। इसके लिए नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। फिलहाल अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कोई निश्चित योजना तैयार नहीं है, परन्तु शहर में यातायात के दबाव को कम करने भविष्य में आरयूबी निर्माण की संभावना तलाश की जा रही है। शहर के गंधरी पुलिया क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

जूटमिल क्षेत्र को शहर से जोडऩे वाले इस मार्ग पर तेज बारिश होते ही नाले का पानी भर जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। कई बार नाले पर बने चेंबर खुल जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं पुल संकरा होने की वजह से केवल बाईक का ही यहां से आना जाना होता है। पुल की चौड़ाई बढ़ा कर अंडर ब्रिज का निर्माण होने से जहां पानी भरने की परेशानी खत्म हो जायेगी वहीं जूटमिल क्षेत्र से रेलवे स्टेशन व मुख्य शहर की ओर आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में प्रस्तावित बस टर्मिनल के निर्माण के बाद यात्रियों को रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए भी यह मार्ग सुविधापूर्ण होगा। यही वजह है कि प्रशासन द्वारा यातायात समस्या समाधान के लिए यहां अंडरब्रिज बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर संभावित अंडर ब्रिज निर्माण स्थल और रास्ते का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और यह समझने का प्रयास किया कि अंडरब्रिज का निर्माण किस स्थान से किया जा सकता है और आवागमन के लिए रास्ते की व्यवस्था कैसे होगी? अधिकारियों के निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण की संभावनाओं का आंकलन करना और तकनीकी पहलुओं को समझना है, ताकि भविष्य की योजना तैयार की जा सके। अंडरब्रिज बनने से बारिश के दौरान जलभराव के कारण बंद होने वाले मार्ग की समस्या का समाधान होने और जूटमिल क्षेत्र से शहर तक आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: