रायगढ़। रेल्वे स्टेशन में शनिवार की तड़के उस वक्त हडक़म्प मच गई जब बिलासुपर की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने प्लेटफार्म पर बैठा युवक अचानक कूद गया। ट्रेन से कटने पर उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में शनिवार की सुबह तकरीबन 4 बजे बिलासपुर की ओर से लाईन नंबर 2 पर मालगाड़ी आ रही थी, तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा लगभग 25 से 26 वर्षीय युवक अचानक मालगाड़ी के सामने कूद गया। अचानक हुई इस घटना को देख प्लेटफार्म में खड़े लोग स्तब्ध रह गये। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके हाथ में मयूर पंख का टेटू बना हुआ है। मृतक की शिनाख्ती के बाद ही उसके द्वारा खुदकुशी किये जाने के कारण का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
























You must be logged in to post a comment.