छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खौफनाक हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या, बोरी में भरकर जंगल में फेंका शव, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 10 29 at 7.06.00 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर ही मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जंगल में मिला था खून से लथपथ शव
घटना मंगलवार की है, जब गुरामी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डौंडीलोहारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम और जांच के बाद मृतक की पहचान भूषण नेताम, पिता लैनूराम नेताम, निवासी अरजपुरी थाना मनचुवा के रूप में हुई।

पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे और पत्नी ने मिलकर की थी। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि घटना वाले दिन पिता और पुत्र दोनों ने शराब पी थी। नशे में बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने अपने पिता पर लोहे के धारदार बसूले से वार कर उनकी हत्या कर दी।

सबूत मिटाने के लिए मां ने भी बेटे का साथ दिया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर अपने गांव से 12 किलोमीटर दूर गुरामी के जंगल में मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 AL 7912) से ले जाकर फेंक दिया और गांव वापस लौट आए। पुलिस की टीम ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पत्नी सकुल बाई नेताम (44 वर्ष) और बेटे लीलेश कुमार नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: