छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : रायपुर में झमाझम बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि

images

रायपुर। छत्तीसगढ़ के साथ ही शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मौसम में बदलाव आया. पिछले कुछ दिनों से लग रही गर्मी अचानक से गायब हो गई, शुक्रवार रात का मौसम ऐसा था मानो ठंड फिर से लौट आई हो. पूर्वान्ह से बदली छाए रहने के बाद दोपहर में रायपुर के माना, अभनपुर, धनेली, मंदिरहसौद में झमाझम बारिश हुई. माना में बारिश और तेज अंधड़ के कारण एक फ्लाइट को डायवर्ट करने की नौबत आई.

सरगुजा के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो कोरिया, जशपुर, सारंगढ़ आदि जगहों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. राजधानी में सुबह 11 बजे के बाद धूप-छांव भरा मौसम रहा. दोपहर 1 बजे तक आसमान में पूरी तरह बदली छा गई.

वहीं माना, धनेली, अभनपुर, मंदिरहसौद क्षेत्र में दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई. इस दौरान शहर में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 76 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक हवा का अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

प्रदेश में 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. राजधानी में 22 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकती है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: