रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता संरक्षण सोसाइटी, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, और पाथ आईएएस अकादमी के सहयोग से 24 अगस्त को तितलियों पर वॉक और टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, शोधकर्ताओं और जन मानस में तितलियों की सुंदरता और उनके पर्यावरणीय महत्व के साथ-साथ जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से दोपहर 10.30 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा तितलियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी जिसमें प्रतिभागियों को तितलियों की पहचान और उनके संरक्षण के व्यावहारिक अनुभव से रूबरू कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।