छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विराट कोहली खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी: एक मैच की कमाई सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे

ViratKohliWillPlayInVijayHazareTrophy 1

भारतीय घरेलू क्रिकेट में अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट चल रहा है. इसके बाद 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली ने खेलने के लिए हामी भर दी है. विराट आखिरी बार 2009-2010 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. अब 15 साल बाद विराट की इस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी से फैंस के अंदर भी उत्साह चरम पर है. बता दे कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए खेलेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्रति मैच कितनी फीस मिलेगी? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

भारतीय घरेलू क्रिकेट के नियम स्पष्ट हैं. यहां खिलाड़ियों को अनुभव के आधार पर तनख्वाह मिलती है. यदि किसी खिलाड़ी के पास 20 या उससे कम लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, तो उसे प्रति मैच 40 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती है. वहीं 21-40 मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी को विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच के लिए 50 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी. वहीं जिस खिलाड़ी के पास 41 या उससे अधिक लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, उसे हर एक मैच खेलने के लिए 60 हजार रुपये मिलते हैं. चूंकि विराट कोहली के पास 300 से भी अधिक लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, इसलिए विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने पर विराट को प्रति मैच 60 हजार रुपये मिलेंगे.

दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के लीग चरण में 7 मैच खेलने हैं. क्या विराट कोहली इन सभी मैचों में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसका जवाब है, नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट सिर्फ 3 मैच खेले सकते हैं. वो 24 दिसंबर को आंध्र, 26 दिसंबर को गुजरात और 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली को ग्रुप D में जगह मिली है. ग्रुप D में उसके साथ हरियाणा, गुजरात, सौराष्ट्र, सर्विसेज, ओडिशा, रेलवे और आंध्र प्रदेश हैं. लीग चरण में दिल्ली को 7 मैच खेलने हैं, जिसके बाद 12 जनवरी से नॉकआउट मुकाबले शुरू हो जाएंगे.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: