छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रेसलर विनेश फोगाट को भारत पहुँचते ही मिली बड़ी खुशी, जो सोचा नहीं था वो मिला तो भावुक हो गईं विनेश

Vinesh Phogat

केलो प्रवाह: महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौट आई हैं। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में मेडल पक्का करने के बावजूद, वह खाली हाथ लौटीं क्योंकि फाइनल मैच से पहले उन्हें अधिक वजन के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील की, जो खारिज हो गई।

हालांकि, विनेश को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की एड हॉक समिति के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कामकाज को चलाने के अधिकार को बहाल कर दिया है। अदालत ने कहा कि दिसंबर 2023 में हुए WFI चुनाव सही नहीं थे और खेल मंत्रालय ने इस पर रोक लगा दी है।

विनेश फोगाट के साथ-साथ ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान को भी अदालत से राहत मिली है। ये पहलवान दिसंबर 2023 में हुए WFI चुनावों को लेकर धरना दे चुके थे, जिसके बाद संजय सिंह को फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया था।

विनेश फोगाट शनिवार 17 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ मौजूद थी, और पूरे माहौल में भावुकता छाई रही।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: