छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वेदांता पावर में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम : 120 महिलाओं और 50 छात्रों ने कला के जरिये दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Vedanta

सक्ति/सिंघीतराई। वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला स्पर्धा, जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही की 120 महिलाओं और 50 छात्र-छात्राओं बने आयोजन में भागीदारी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत संचालित सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी वेलनेस कार्यक्रम में पंजीकृत महिलाओं ने आयोजन में हिस्सा लेकर एक से बढ़कर एक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई वहीं युवा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिंघीतराई में संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने डिजीटल चित्रकलाएं तैयार कीं।

सभी कलाकृतियां इस वर्ष की थीम – ‘‘प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’’ पर आधारित थीं। प्रतिभागियों ने पर्यावरण आधारित अपने गीतों, कविताओं और प्रहसनों की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाआंे और विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और वृक्षारोपण के महत्व से परिचित कराया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना, सिंघीतराई की सरपंच गीता बाई सिदार, ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

जन प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। जन प्रतिनिधियों ने वेदांता पावर के आयोजन को उत्कृष्ट बताया और कहा कि नागरिकों की जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जन प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वेदांता पावर की ओर से क्षेत्र में संचालित कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं और छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ है। इनके जरिए महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी वहीं विद्यार्थी डिजीटल तकनीकों के माध्यम से भविष्य के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: