Skip to content

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली को मिला सीबीएसई दिल्ली बोर्ड से मान्यता

Uttam

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण रहा। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण बना दिया है। यह मान्यता विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास, उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टिकोण और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

CBSE बोर्ड द्वारा निर्धारित कठोर मानकों—उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक समृद्ध एवं सुसज्जित साइंस, मैथ्स, कंपोजिट एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, छात्रों हेतु लिफ्ट सुविधा, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम, तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल वातावरण—को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

उत्तम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा: “CBSE मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी भी है। हम छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” इस अवसर पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और सशक्त बनाएगी।

अब उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय के साथ एक समग्र शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस उपलब्धि से उत्तम एजुकेशन सोसायटी, उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: