छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : निकायों में 84.58% और पंचायतों में 78.61% बंपर वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 05 पदों तथा पार्षद के 71 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31928 मतदाताओं में से 27006 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 34, तथा वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 274 मतदान केन्द्रों में कुल 102797 मतदाताओं में से 79968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय निकायों में मतदान हेतु अंतिम समय सांय 5.00 बजे तक तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान समय प्रातः सांय 3.00 बजे तक निर्धारित था। जिला निर्वाचन अधिकारीयों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगरीय निकाय में 84.58 प्रतिशत तथा त्रि-स्तरीय पंचायत में 78.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगरीय निकायों के निर्वाचन ई0व्ही0एम0 के माध्यम से कराए गये है। मॉकपोल के दौरान नगर पंचायत बाम्हनीडिह मे एक ई0व्ही0एम0 बदला गया है। मतदान पश्चात उपयोग में लाये गए ई0व्ही0एम0 को स्ट्रांग रूम में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है द्य

नगरीय निकायों के मतो की गणना दिनांक 04-06-2026 को निर्धारित 13 मतगणना स्थल पर की जावेगी, जिसके लिए 395 अधिकारियो / कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदान, मतपेटी के माध्यम से कराए गये है। त्रि-स्तरीय पंचायतों मे मतदान पश्चात् सामान्य स्थिति में मतगणना भी मौके पर संपन्न हुआ, जिनके सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 04 जून 2026 को किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है, मतदान शांतिपूर्वक एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोग द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: