छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट, क्या चौथे टेस्ट में खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?

ind vs 2024 12 17T204528.759 1

Rohit Sharma Injury: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। तीन मैच खत्म होने के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी थी। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। तीसरा टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। वहीं, चौथे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रोहित की चोट को लेकर आया अपडेट
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान थ्रो डाउन का सामना करते हुए रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इस दौरान वो कुछ असहज नजर आ रहे थे। लेकिन इसके बाद भी रोहित शर्मा ने अभ्यास करना जारी रखा था। बाद में फिजियोथेरेपिस्ट ने उनका इलाज किया था। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कहा है कि यह अभ्यास के दौरान लगने वाली मामूली चोट है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश दीप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम जिस विकेट पर अभ्यास कर रहे हैं, ये लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए है। इसी वजह से गेंद नीचे रह रही थी। अभ्यास के दौरान चोट लगना आम बात है। चोट को लेकर चिंता की बात नहीं है।

राहुल को भी लग गई थी चोट
इससे पहले अभ्यास सत्र के दौरान केएल राहुल को भी चोट लग गई थी। उनके दाएं हाथ में गेंद लग गई थी। जिसके बाद वो भी फिजियोथेरेपिस्ट से अपना इलाज कराते हुए नजर आए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी भी की थी और वो दिक्कत में भी नजर नहीं आए थे।

वहीं, अगर बात रोहित शर्मा की करें तो इस सीरीज में अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो चौथे टेस्ट मैच में एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: