छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर–बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर, टक्कर में टूट गए हेलमेट

image 69 10 1024x576 1

बलरामपुर, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। यह घटना रामानुजगंज के सनवाल क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सनवाल के तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। इस दौरान विमलापुरम-सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी, दूसरी ओर धान का पुआल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गए थे। हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने घायलों को अपने पिकअप वाहन से तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुखलेश (21 वर्ष) और राजनाथ (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। तीनों युवक ग्राम सनवाल के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: