छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हाई-स्पीड का कहर : बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत

image 2025 12 07T215625.021

आरंग, 07 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत समोदा में आज बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसा समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज एवेंजर (क्रमांक CG 04 MB 5669) पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे (19 वर्ष) सवार था। दूसरी ओर स्कूटी एक्टिवा (क्रमांक CG 04 LS 4191) ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारूराम साहू (60 वर्ष) चला रहे थे।

हाई-स्पीड में विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहनों की नहर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरंग थाना टीम ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मर्चुरी भेजा।

पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क के संकरे हिस्से पर अचानक सामने आ जाने से यह दुर्घटना हुई हो सकती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: