छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मल्टीप्लेक्स में खूनी संघर्ष! ‘पुरानी रंजिश’ पर 2 लड़कियों ने सरेआम 2 बहनों को लात-घूंसों से पीटा, छाती पर मारी लात, भीड़ वीडियो बनाती रही, किसी ने नहीं बचाया! FIR दर्ज

image editor output image 816964020 1765119319494

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लड़कियों ने 2 बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने दोनों बहनों को लात-घूंसों से मारा। बाल खींचकर घसीटा। छाती पर लात मारी। इस दौरान आरोपी लड़कियों के परिजन और बॉयफ्रेंड भी साथ था। इस मारपीट में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। लोग लड़कियों का वीडियो बनाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत चांपा थाने में की है। यह मामला मुकुंद मल्टीप्लेक्स का है। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की का नाम कविता है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ ग्राम सिवनी के चिल्हासपारा में रहती है। मुकुंद मल्टीप्लेक्स में कैंटीन चलाने और टिकट काटने का काम करती है। कविता की थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 5 दिसंबर दोपहर 3 बजे की है। जब कविता अपनी डयूटी पर मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर पर थी। इसी दौरान मल्टीप्लेक्स की स्टाफ अंजलि और गिरजा वहां पहुंची। दोनों पुरानी रंजिश को लेकर कविता से विवाद करने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड भोजराज को बुला लिया। वहीं गिरजा ने भी अपने माता-पिता और भाई को वहां बुला लिया।

परिजनों के पहुंचने पर अंजलि और गिरजा कविता को गालियां देने लगी। जब कविता ने मना किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। अंजलि और गिरजा ने कविता की लात-घूंसों से पिटाई की। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान कविता ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने आई उसकी बहन प्रिया को बुला लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रिया मौके पर पहुंची तो अंजलि और गिरजा ने उसकी भी बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। एक वीडियो में आरोपी लड़कियां पीड़ित लड़कियों की छाती पर लात मारते हुए भी दिख रही है। इस घटना में कविता के दोनों हाथों में चोटें आईं हैं, जबकि प्रिया के सीने पर चोट लगी है। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया।

फिलहाल, इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं घटना के बाद कविता ने चांपा थाने में दोनों लड़कियों के खिलाफ शिकायत की है। चांपा थाना थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मामले में अपराध दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://x.com/PeoplesUpdate/status/1997568363393089690?t=S7atgvDiATevCzSmrtrlXA&s=19

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: