छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया द्वारा दिव्यांग रोहित को प्रदान किया गया ट्राई सायकल

1726057836 13d279553106d3182105
  • रोहित ने मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

रायपुर, 11 सितंबर 2024। जब कोई व्यक्ति कहीं पर इस भरोसे के साथ जाता है कि उसकी सुनवाई होगी और उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाएगा। यह भरोसा कायम होता है उस संस्थान की प्रतिबद्धता से। लोगों में यही भरोसा जगा है मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा लोगों की मांगों और समस्याओं का पूरी तत्परता के साथ सतत रूप से निराकरण से। अपनी समस्याओं से परेशान लोग यहां आने के बाद चेहरे पर एक मीठी मुस्कान लेकर जाते हैं और मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद देते हैं।

इसी क्रम में जशपुर जिले के कोतबा निवासी 44 वर्षीय रोहित कुमार साहू का पिछले वर्ष राजमिस्त्री का काम करने के दौरान पैर में किल लगने से संक्रमण हो गया था। संक्रमण बढ़ जाने की वजह से इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में उनका पैर काटना पड़ा। उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ट्राई सायकल की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया द्वारा श्री साहू को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान किया गया। ट्राई सायकल मिलने से उत्साहित श्री रोहित ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: