छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में राजस्व अधिकारियों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

colectar mayank

रायगढ़। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय ने बुधवार को चार राजस्व अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के 7 जुलाई 2026 के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

इसके तहत धर्मजयगढ़ में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण कुमार भगत को खरसिया पदस्थ किया गया है। वहीं लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरत कौशिक को धर्मजयगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार खरसिया में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण तिवारी का तबादला घरघोड़ा किया गया है। जिला कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ राकेश कुमार वर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा के पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों की यह पदस्थापना कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: