छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घोघरा डैम में हादसा : डूब रही 8 वर्षीय बेटी को बचाने कूदी 6 माह की गर्भवती मां, दोनों की मौत, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान

घोघरा डैम में दर्दनाक हादसा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घोघरा डैम में डूब रही अपनी मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में मां ने भी जान गंवा दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला छह माह की गर्भवती थी।

घोघरा डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर निवासी सुकांति तिग्गा रविवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ गांव के घोघरा डैम में नहाने गई थी। इसी दौरान उसकी 8 वर्षीय बेटी मीनाक्षी तिग्गा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां सुकांति तिग्गा और बड़ी बेटी ने तुरंत डैम में छलांग लगा दी।

इस दौरान बड़ी बेटी तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई, लेकिन सुकांति तिग्गा और छोटी बेटी गहरे पानी में डूब गईं। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद दोनों के शव डैम से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतिका सुकांति तिग्गा लगभग छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: