छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, इंजन के नीचे दबकर युवक की मौत

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा

कोरबा। जिले में अवैध रेत तस्करी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रूप से रेत लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल (29 वर्ष), अमित कुमार सहित कुछ युवक ट्रैक्टर में रेत भरकर सोन नदी से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिवकुमार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में चालक अमित कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन जारी है और इसे औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: