रायपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक, ऐच्छिक और स्थानीय अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में जिलों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया है। इस अधिकार के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व की महाअष्टमी के अवसर पर सोमवार को जिले में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 10 दिसंबर 2026 को वीरनारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।
खुलें रहेंगे ये दफ्तर
इन अवकाशों का लाभ जिले में कार्यरत राज्य सरकार के कार्यालयों, शासकीय संस्थानों एवं सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों पर यह अवकाश लागू नहीं होगा और वहां आवश्यकतानुसार कार्य व्यवस्था यथावत रहेगी। जिला प्रशासन के अनुसार स्थानीय परंपराओं, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर सुविधा मिल सके। अवकाश की घोषणा से कर्मचारियों में संतोष का माहौल है और वे अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकेंगे।























