छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले गिरफ्तार

IMG 20240913 WA0047

रायगढ़, 13 सितंबर, 2024। खरसिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले में चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ चांदी का मुकुट बरामद किया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

10 सितंबर को खरसिया पुलिस चौकी में कन्हैया यादव (64 साल) पोस्ट आफिस रोड खरसिया ने लिखित आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 सितंबर 2024 को खरसिया स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुबह पूजा करने गया तो देखा कि हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट गायब है। कन्हैया यादव के आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 305 के तहत अपराध क्रमांक 537/2024 दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना के बाद मुखबिरों को सक्रिय किया और संभावित संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इसी बीच एक मुखबिर से सूचना मिली कि ननकी राम चौहान और सतीश दुबे नामक दो व्यक्तियों पर संदेह किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया चांदी का मुकुट, जिसका वजन करीब 7.5 तोला और कीमत लगभग 5,000 रुपए है, बरामद किया। साथ ही, आरोपियों द्वारा चोरी के लिए उपयोग की गई मोटर साइकिल (हीरो हाईफाई डीलक्स, क्रमांक सीजी 13 वाई 2316) भी जब्त कर ली गई।

आरोपी 1. सतीश दुबे (36 वर्ष), निवासी बिछुआ, थाना पल्हवाबड़ा, जिला नरसिंहपुर (मप्र) हाल मुकाम भूपदेवपुर रायगढ़ 2. ननकी राम चौहान (42 वर्ष), निवासी खम्हार चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी संजय नाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ सामुदायिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: