छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिर्फ 90 दिनों में तगड़ा मुनाफा! ठंड में इस फसल ने बदली किसानों की किस्मत, कम खर्च में लाखों कमाई

ics agri consulting reussir culture carotte afrique 800p compressed

सर्दी के मौसम में अगर कोई फसल किसानों को कम समय में ज्यादा मुनाफा दे रही है, तो वह है गाजर। कम लागत, कम जोखिम और तेजी से तैयार होने वाली यह फसल अब पारंपरिक खेती से आगे निकलती नजर आ रही है। यही वजह है कि कई किसान गेहूं-चना छोड़कर गाजर की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सहेेलिया गांव के किसान यादव इसका ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने महज 2 बीघा जमीन में गाजर की खेती कर करीब एक लाख रुपये तक की आमदनी हासिल की है। किसान बताते हैं कि गाजर की खेती न सिर्फ आसान है, बल्कि बाजार में इसकी मांग भी लगातार बनी रहती है।गाजर की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ढाई से तीन महीने में तैयार हो जाती है। किसान यादव के अनुसार, इस फसल में रोग-कीट का प्रकोप भी अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे दवाइयों पर ज्यादा खर्च नहीं आता। यही कारण है कि कम अनुभवी किसान भी इसकी खेती आसानी से कर सकते हैं।

कैसे करते हैं गाजर की खेती

किसान बताते हैं कि गाजर की अच्छी पैदावार के लिए खेत की सही तैयारी जरूरी है। सबसे पहले 2 से 3 बार गहरी जुताई की जाती है, ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए। आखिरी जुताई से पहले पुरानी सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाई जाती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इसके बाद अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की बुवाई की जाती है। लगभग 15 दिन बाद पहली सिंचाई की जाती है। फसल की बढ़वार के लिए जरूरत के अनुसार हल्की मात्रा में यूरिया का प्रयोग किया जाता है। समय-समय पर निराई-गुड़ाई करने से फसल स्वस्थ रहती है। गाजर की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है, जिसमें पानी की निकासी सही हो। खेत में पानी रुकना फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।

कितना आता है खर्च

अगर किसान के पास सिंचाई की सुविधा पहले से मौजूद हो और अधिकतर काम खुद करें, तो प्रति बीघा गाजर की खेती पर करीब 10 से 12 हजार रुपये तक का खर्च आता है। इस लागत में खेत की तैयारी, खाद-उर्वरक, सिंचाई, निराई-गुड़ाई और परिवहन शामिल है। गाजर की मांग सिर्फ सर्दी तक सीमित नहीं है। गाजर का हलवा, जूस, सलाद और अन्य उत्पाद पूरे साल बाजार में बिकते हैं। अगर गाजर आकार में अच्छी हो और रंग-रूप आकर्षक हो, तो इसकी बिक्री आसानी से हो जाती है। यही वजह है कि किसान कम समय में लागत निकालकर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं।

किसानों के लिए फायदेमंद विकल्प

बदलते समय में जब खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में गाजर जैसी फसल किसानों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। कम समय में तैयार होने वाली यह फसल उन किसानों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जो सर्दी के मौसम में अतिरिक्त आमदनी की तलाश में हैं। कुल मिलाकर, सही तकनीक और थोड़ी मेहनत के साथ गाजर की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने का भरोसेमंद जरिया साबित हो रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: