छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चोरों ने ठेकेदार के सूने घर को बनाया निशाना, 2 लाख नगदी और जेवरात समेत CCTV DVR चोरी

raipur

रायपुर: राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मंगलवार रात चोरों ने एक ठेकेदार के सूने घर को निशाना बनाते हुए भारी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 2 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के कीमती जेवरात और CCTV सिस्टम का DVR चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का यह घर था, जो इस समय मुंबई में थे। घटना के समय घर में कोई नहीं था। रात के समय जब CCTV कैमरे का मोबाइल से कनेक्शन टूटने पर पीड़ित ठेकेदार ने अपने छोटे भाई को घर भेजा, तब घर में चोरी का खुलासा हुआ। चोरों ने सभी कीमती सामानों के साथ CCTV DVR भी चोरी कर लिया, जिससे चोरी की घटना को छुपाने की पूरी कोशिश की गई।

अवधेश सिंह ने मामले की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने घरों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की अपील की है।

अवधेश सिंह ने अपने छोटे भाई के माध्यम से चोरी का खुलासा होने के बाद घर की पूरी जानकारी पुलिस को दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी पकड़े जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: