छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नहीं हो रही है धान खरीदी में कोई परेशानी: किसान इंद्र चौहान ने बेचा धान, बोले-सब कुछ आसान

p

रायपुर, 17 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था बिल्कुल सुचारू और पारदर्शी चल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की अच्छी-खासी भीड़ लग रही है। शासन की किसान हित वाली नीतियांे और बेहतर प्रबंधन का अब असर दिख रहा है। महुआटोली, कुनकुरी उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल बेचने पहुंचे किसान श्री इंद्र चौहान ने कहा कि यहां सब कुछ बहुत आसान और व्यवस्थित था। कोई परेशानी नहीं हुई।

कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। टोकन समय पर मिला, पर्ची कटाई से तौल तक सब क्रम से चला। बारदाना भी खूब उपलब्ध था। श्री चौहान ने बताया कि ऑनलाइन टोकन और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से समय की बचत हो रही है। शासन ने जो व्यवस्था की है, उसकी तारीफ करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार। समर्थन मूल्य पर सही दाम मिलने से हमें आर्थिक सुरक्षा मिली है।  जिले के सभी केंद्रों पर नियमित धान आ रहा है। किसानों को टोकन, तौल, भुगतान जैसी प्रक्रियाएं तेजी से हो रही है। इससे किसानों का भरोसा बढ़ा है। जशपुर प्रशासन ने कहा कि धान खरीदी को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: