छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के सूने मकान में चोरी

Screenshot 20250123 083332 Facebook

रायगढ़। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के सूने मकान में धावा बोलकर 20 हजार रूपए नगद सहित सोने चांदी के जेवर व बिजली के वायर चोरी कर ले गये। महिला अधिकारी ने तदाशय की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुल 75 हजार रूपए की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोर केे विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के मदनपुर निवासी अंजू गुप्ता खरसिया के जेएमएफसी न्यायालय जिला में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर पदस्थ है।

अंजु गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह दीपावली अवकाश के दौरान 18 से 26 अक्टूबर तक अपने पति के पास सिंगरौली मध्यप्रदेश गई थी। वहां से वापस आई और दरवाजा खोलकर जैसे ही अंदर गई तो अंदर अंधेरा होने की वजह से लाईट जलाना चाहा लेकिन स्वीच बोर्ड गायब था। मोबाईल से टॉर्च जला कर देखा तो उसके होश उड़ गये।घर में लगे बिजली वायर व सारे प्लग चोरी हो गये थे। जब घर के अन्य कमरों की जांच की तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और आलमारी में

रखे सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, नगदी रकम 20 हजार भी गायब थे। इसके अलावा कुछ बर्तन भी चोरी हो गये थे। अंजू गुप्ता ने बताया कि चोरी हुए सामनों की कुल कीमत 75 हजार रूपए है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305 (ए), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: