छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिसकर्मी के सूने मकान में चोरी, 6 लाख का माल लेकर फरार

BeFunky photo 24 2

रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक सनत कुमार भारती के अमलीडीह बरडिया कॉलोनी स्थित मकान का है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 3 लाख रुपये नगद और 3 लाख रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

देखिए विडियो..

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: