Skip to content

ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, रोज लगता है जाम

IMG 20240801 WA0004
  • केवड़ाबाड़ी चौक पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी, हर दिन कई बार लगने वाले जाम से परेशान

रायगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। निगम का अतिक्रमण रोको अभियान भी ठंडा पड़ चुका है। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से चौक तक हर दिन कई बार जाम लगता है। इसकी वजह अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों की एंट्री है। लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। शहर का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला – चौक केवड़ाबाड़ी चौक है। यहां से कई स्कूल बसें भी गुजरती हैं, यात्री बसों की आवाजाही दिन-रात चलती है।

ढिमरापुर रोड, कोतरा रोड, सर्किट हाउस और शहर की ओर से जाने वाला ट्रैफिक इसी चौक पर टकराता है। इस लिहाज से यहां की सड़क चौड़ी होनी चाहिए। लेकिन बस स्टैंड से लेकर दोनों ओर दुकानों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दुकानदार ने छज्जा निकालकर 5-5 फुट से अधिक कब्जा कर लिया है। जब कोई बस निकलती है तो ट्रैफिक रुक जाता है। अगर दो बसें एक साथ आ जाएं तो ट्रैफिक जाम हो जाता है।

दोनों तरफ गाडियों की लाइन लग जाती है। यह स्थिति दिन में कई बार बनती है। इस दौरान कोई ट्रैफिक जवान भी नहीं होता है। बहुत देर तक गाड़ियां दोनों ओर जाम में फंसी रहती हैं। आम आदमी रोज परेशान होता है। नगर निगम ने यहां रोड पर अतिक्रमण करने की छूट दे दी है। बस स्टैंड के अंदर और बाहर अतिक्रमण हो चुका है। इस वजह से बसों का मूवमेंट बहुत मुश्किल से होता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: