रायपुर, 11 मई 2026। बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन ने महान नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन करते दो टिपर वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धंधापुर और परसवार कला क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान महान नदी से बिना वैध अनुमति रेत परिवहन करते दो टिपर वाहन पकड़े गए। दोनों वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।